प्रधानमंत्री के मितव्ययिता उपायों के बाद एकनाथ शिंदे ने अपने काफिले का आकार घटाया

Ads

प्रधानमंत्री के मितव्ययिता उपायों के बाद एकनाथ शिंदे ने अपने काफिले का आकार घटाया

  •  
  • Publish Date - May 13, 2026 / 10:15 PM IST,
    Updated On - May 13, 2026 / 10:15 PM IST

ठाणे, 13 मई (भाषा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय हित में ईंधन संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करना शुरू कर दिया है और अपने काफिले का आकार कम कर दिया है।

शिंदे ने ठाणे में पत्रकारों से कहा कि देश में ‘‘युद्ध जैसी स्थिति’’ को देखते हुए नागरिकों को केंद्र सरकार की मितव्ययिता और पेट्रोलियम पदार्थों की बचत की अपील का समर्थन करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 के दौरान, देश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और भारत सुरक्षित रूप से संकट से बाहर निकल आया। अब भी, नागरिकों को राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए केंद्र की अपील पर प्रतिक्रिया देनी चाहिए।’’

भाषा नेत्रपाल धीरज

धीरज