पालघर में रसायन फैक्टरी में लगी आग, कोई हताहत नहीं

पालघर में रसायन फैक्टरी में लगी आग, कोई हताहत नहीं

पालघर में रसायन फैक्टरी में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: June 29, 2022 6:15 pm IST

पालघर, 29 जून (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले के औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को एक रासायनिक इकाई में आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आग की इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

पालघर पुलिस नियंत्रण कक्ष के अधिकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे बोईसर एमआईडीसी स्थित रासायनिक इकाई में यह आग लगी। इसके बाद दमकल सेवा विभाग को इसकी सूचना दी गयी और दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे।

अधिकारी के मुताबिक पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे आग पर काबू पा लिया गया। आग में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

स्थानीय लोगों के अनुसार उन्होंने रासायनिक इकाई की परिसर में घना धुआं और आग की लपटें देखी। लोगों ने बताया कि आग के कारण क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई।

भाषा रवि कांत पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में