ठाणे में कपड़ों की दुकान में आग, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

ठाणे में कपड़ों की दुकान में आग, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

ठाणे में कपड़ों की दुकान में आग, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
Modified Date: April 20, 2026 / 10:10 am IST
Published Date: April 20, 2026 10:10 am IST

ठाणे, 20 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह कपड़ों की एक दुकान में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

ठाणे के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन ताडवी ने बताया कि आग सुबह 5.40 बजे नौपाड़ा क्षेत्र में गोखले रोड पर गावदेवी मंदिर के पास स्थित एक इमारत के भूतल पर बने प्राची फैशन स्टोर में लगी।

सूचना मिलते ही दमकल कर्मी, आपदा प्रबंधन कर्मी और बिजली वितरण कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

अधिकारी ने बताया कि सुबह 8:40 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था और प्रशीतन कार्य जारी है।

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

भाषा तान्या शोभना

शोभना


लेखक के बारे में