पुणे के लोगों ने त्योहार के दौरान ‘डीजे सिस्टम’ पर प्रतिबंध की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाला
पुणे के लोगों ने त्योहार के दौरान ‘डीजे सिस्टम’ पर प्रतिबंध की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाला
पुणे, छह सितंबर (भाषा) त्योहारों के दौरान तेज आवाज वाले ध्वनि यंत्रों, जिन्हें आम तौर पर ‘डीजे सिस्टम’ कहा जाता है, के इस्तेमाल के खिलाफ पुणे में रविवार को मार्च निकाला गया।
प्रदर्शनकारियों ने ऐसे ध्वनि यंत्रों पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर नारे लगाए और कहा कि शांति एवं ध्वनि प्रदूषण से सुरक्षा हर नागरिक का अधिकार है।
यहां बालगंधर्व रंग मंदिर में आयोजित विरोध मार्च में शामिल लोगों ने सवाल किया कि जब सोलापुर और नागपुर जैसे शहरों में अधिकारियों ने डीजे पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है, तो पुणे में इसे लागू क्यों नहीं किया जा सकता।
मार्च के बाद आयोजित एक जनसभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि शनिवार को हुए दही हांडी समारोह के दौरान अत्यधिक शोर के स्तर को नियंत्रित करने में पुणे पुलिस विफल रही।
यह मार्च पुणे नगर निगम मुख्यालय तक निकाला गया।
भाषा शफीक दिलीप
दिलीप

Facebook


