ठाणे, 17 अप्रैल (भाषा) नवी मुंबई के ऐरोली इलाके में नवनिर्मित थिएटर में शुक्रवार को आग लग गई। इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
नवी मुंबई नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख सचिन कदम ने बताया कि सेक्टर चार स्थित थिएटर में आग लगने की सूचना दोपहर 12:50 बजे मिली, जिसके बाद दमकल गाड़ियां और पानी के टैंकर तुरंत मौके पर भेजे गए।
उन्होंने कहा, ‘‘एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया और शीतलन कार्य शुरू कर दिया गया। आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।’’
भाषा संतोष पवनेश
पवनेश