दक्षिण मुंबई की 15-मंजिला आवासीय इमारत में आग लगी, कोई घायल नहीं: अधिकारी

दक्षिण मुंबई की 15-मंजिला आवासीय इमारत में आग लगी, कोई घायल नहीं: अधिकारी

दक्षिण मुंबई की 15-मंजिला आवासीय इमारत में आग लगी, कोई घायल नहीं: अधिकारी
Modified Date: November 27, 2024 / 02:46 pm IST
Published Date: November 27, 2024 2:46 pm IST

मुंबई, 27 नवंबर (भाषा) दक्षिण मुंबई में बुधवार दोपहर में 15-मंजिला एक आवासीय इमारत में आग लग गई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आग दोपहर करीब 1.10 बजे डोंगरी इलाके में अंसारी हाइट्स इमारत की 14वीं मंजिल पर लगी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।’’

उन्होंने बताया कि निशान पाड़ा रोड पर स्थित घटनास्थल पर कम से कम चार दमकल गाड़ियां और अन्य अग्निशमन वाहन भेजे गए हैं।

अधिकारी ने कहा कि आग बुझाने का काम जारी है और आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इससे पहले सुबह के समय अंधेरी पश्चिम में एक आवासीय इमारत में आग लगने की सूचना मिली थी।

अधिकारियों ने बताया कि आग की उस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और उसे सुबह करीब 9 बजे तक बुझा दिया गया।

भाषा वैभव नरेश

नरेश


लेखक के बारे में