भिवंडी में रंगाई इकाई में आग लगी, कोई हताहत नहीं

भिवंडी में रंगाई इकाई में आग लगी, कोई हताहत नहीं

भिवंडी में रंगाई इकाई में आग लगी, कोई हताहत नहीं
Modified Date: February 28, 2026 / 09:58 am IST
Published Date: February 28, 2026 9:58 am IST

ठाणे, 28 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र में ठाणे जिले के एक औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक रंगाई इकाई में आग लग गई,हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। नगर निकाय के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

महानगरपालिका के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि भिवंडी कस्बे में कल्याण नाका के पास खोका परिसर में आधी रात के बाद आग लग गई।

उन्होंने बताया कि भिवंडी से दकमल के चार वाहन और कल्याण से एक वाहन आग बुझाने के लिए भेजे गए तथा अभियान रात भर जारी रहा।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और आग लगने का कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

भाषा यासिर शोभना

शोभना


लेखक के बारे में