मुंबई की एक रिहायशी इमारत की 26वीं मंजिल पर लगी आग

मुंबई की एक रिहायशी इमारत की 26वीं मंजिल पर लगी आग

मुंबई की एक रिहायशी इमारत की 26वीं मंजिल पर लगी आग
Modified Date: January 24, 2024 / 08:08 pm IST
Published Date: January 24, 2024 8:08 pm IST

मुंबई, 24 जनवरी (भाषा) मुंबई के उपनगर गोरेगांव में 27 मंजिला रिहायशी इमारत में बुधवार शाम को आग लग गई जिसमें तत्काल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पश्चिमी उपनगर के महेश नगर में 27 मंजिला इमारत अनमोल प्राइड की 26वीं मंजिल पर शाम करीब छह बजे आग लग गई।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि आग 25वीं और 26वीं मंजिल पर बने एक बंद पेंटहाउस तक ही सीमित रही। इस घटना में किसी के झुलसने या फंसने की कोई सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि इस ऊंची इमारत का अग्निशमन तंत्र काम नहीं कर रहा था और आग पर काबू पाने के लिए कम से कम दमकल की आठ गाड़ियां और अन्य वाहन तैनात किए गए।

आग लगने के कारण का तत्तकाल कुछ पता नहीं चला है।

भाषा

अभिषेक माधव

माधव


लेखक के बारे में