उपयोग की समयसीमा पार कर चुके खाद्य पदार्थ रखने पर गोदाम मालिक समेत पांच पर मामला दर्ज

उपयोग की समयसीमा पार कर चुके खाद्य पदार्थ रखने पर गोदाम मालिक समेत पांच पर मामला दर्ज

उपयोग की समयसीमा पार कर चुके खाद्य पदार्थ रखने पर गोदाम मालिक समेत पांच पर मामला दर्ज
Modified Date: September 26, 2026 / 04:27 pm IST
Published Date: September 26, 2026 4:27 pm IST

ठाणे, 26 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र में भिवंडी के अंजुर फाटा इलाके में कथित तौर पर उपयोग की समयसीमा पार कर चुके और खराब खाद्य सामग्री का भंडारण करने, उसे वितरित करने तथा बेचने के आरोप में गोदाम मालिक समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

भोईवाड़ा थाने के अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को की गई छापेमारी में बरामद सामान में चावल, आटा, नाश्ते के खाद्य पदार्थ और शीतल पेय पदार्थ शामिल थे, जिनकी कुल कीमत 10 लाख 31 हजार रुपये आंकी गई है।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है, उनमें गोदाम मालिक हाफिज अब्दुल मजीद खान, प्रबंधक मोहम्मद अरशद मोहम्मद हुसैन शेख (43), टेंपो चालक मोहम्मद उसामा सैयद रजा (24) और वाहन मालिक अभिनव रेड्डी शामिल हैं।

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में