महाराष्ट्र के ठाणे शहर में बहुमंजिला इमारत में लिफ्ट गिरने से पांच लोगों की मौत
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में बहुमंजिला इमारत में लिफ्ट गिरने से पांच लोगों की मौत
ठाणे, 10 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक बहुमंजिला इमारत में रविवार शाम को लिफ्ट गिरने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। ठाणे नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने कहा कि जिस इमारत में यह घटना घटी वह घोड़बंदर रोड पर स्थित है।
उन्होंने कहा कि इस घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
भाषा रवि कांत नरेश
नरेश

Facebook


