लातूर के पूर्व महापौर सुरेश पवार का हृदयाघात से निधन

लातूर के पूर्व महापौर सुरेश पवार का हृदयाघात से निधन

लातूर के पूर्व महापौर सुरेश पवार का हृदयाघात से निधन
Modified Date: April 19, 2026 / 08:41 pm IST
Published Date: April 19, 2026 8:41 pm IST

लातूर (महाराष्ट्र), 19 अप्रैल (भाषा) शहर के पूर्व महापौर सुरेश पवार का रविवार को हृदयाघात से निधन हो गया। परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी।

पवार करीब 60 साल की उम्र के थे और पुणे में अपनी बेटी से मिलने गए थे, तभी सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा।

पवार कई वर्षों तक लातूर नगर परिषद में कांग्रेस पार्षद रहे और विभिन्न समितियों के अध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दीं। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए और 2017 में शहर के महापौर बने। वर्तमान में वह शिवसेना में थे।

पवार का रविवार शाम को लातूर में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

भाषा धीरज नरेश

नरेश


लेखक के बारे में