महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद की पूर्व आयुक्त धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद की पूर्व आयुक्त धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद की पूर्व आयुक्त धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार
Modified Date: August 8, 2023 / 12:00 am IST
Published Date: August 8, 2023 12:00 am IST

पुणे, सात अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद की तत्कालीन आयुक्त शैलजा दराडे को नौकरी देने के एवज में धोखाधड़ी करने के एक मामले में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया है। पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

धोखाधड़ी का यह मामला इस साल की शुरुआत में दर्ज किया गया था, जिसके बाद राज्य सरकार ने जुलाई में उन्हें निलंबित कर दिया था।

हडपसर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, ”शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने का वादा कर 44 लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में हमने शैलजा दराडे को गिरफ्तार किया है। उन्हें मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।”

उन्होंने बताया कि सांगली निवासी पोपट सूर्यवंशी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।

भाषा जितेंद्र सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में