नासिक में चोरी हुए टैबलेट से ‘ब्लैकमेल’ करने के मामले में चार गिरफ्तार

नासिक में चोरी हुए टैबलेट से 'ब्लैकमेल' करने के मामले में चार गिरफ्तार

नासिक में चोरी हुए टैबलेट से ‘ब्लैकमेल’ करने के मामले में चार गिरफ्तार
Modified Date: April 3, 2026 / 03:25 pm IST
Published Date: April 3, 2026 3:25 pm IST

नासिक, तीन अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के नासिक में एक वरिष्ठ नागरिक का टैबलेट चोरी कर उसमें मौजूद निजी तस्वीरों और वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले आरोपी ने सातपुर स्थित पीड़ित के कार्यालय से टैबलेट चोरी किया था और फिर शिकायतकर्ता को ब्लैकमेल करने के लिए कथित तौर पर इसमें मौजूद आपत्तिजनक वीडियो और फोटो का इस्तेमाल किया। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को धमकी भी दी कि अगर 12 लाख रुपये नहीं दिए गए तो इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया जाएगा।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित ने सातपुर पुलिस से संपर्क कर बताया कि उसने पहले ही आरोपी को 10,000 रुपये दे दिए थे और बृहस्पतिवार शाम को वह 50,000 रुपये और देने वाला था।

उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस ने मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आडगाव शिविर क्षेत्र से आरोपियों को गिरफ्तार किया।

अधिकारी के अनुसार, आरोपियों की पहचान आकाश पुंडलिक बाकरे, प्रकाश रामदास पानपाटिल, सूरज सुनील गवई और श्रीपत भीमराव शिंदे के रूप में हुई है।

आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही मामले की जांच जारी है।

भाषा

प्रचेता नरेश

नरेश


लेखक के बारे में