मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर फटने से चार लोग घायल

मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर फटने से चार लोग घायल

मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर फटने से चार लोग घायल
Modified Date: February 20, 2026 / 12:18 pm IST
Published Date: February 20, 2026 12:18 pm IST

मुंबई, 20 फरवरी (भाषा) मुंबई के एक पश्चिमी उपनगर में खाना पकाने के गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से आग लग गई, जिसमें चार लोग झुलस गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात को वाकोला क्षेत्र के दिघे चॉल के कमरा नंबर चार में घटी। उन्होंने बताया कि पीड़ितों की पहचान जावेद अब्दुल शेख (30), अवंतिका अजय (45), सुमति रमेश गावडे (65) और यश गावडे (15) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि एलपीजी सिलेंडर विस्फोट में शेख 55 से 60 प्रतिशत तक जबकि सुमति 35 से 40 प्रतिशत तक झुलस गए। उन्होंने बताया कि अवंतिका अजय और यश भी झुलस गए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

भाषा तान्या अमित

अमित


लेखक के बारे में