नासिक में भीषण सड़क हादसा: चार लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

नासिक में भीषण सड़क हादसा: चार लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

नासिक में भीषण सड़क हादसा: चार लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Modified Date: July 15, 2026 / 12:01 am IST
Published Date: July 15, 2026 12:01 am IST

नासिक, 14 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के नासिक जिले में मंगलवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, यह भीषण हादसा नासिक-पेठ मार्ग पर पेठ-दिंडोरी सीमा के पास सावला घाट पर हुआ। इस हादसे में दो ट्रक और गुजरात के पंजीकरण वाली एक मारुति ईको कार की टक्कर हो गई।

पुलिस ने बताया कि यह कार नासिक-पेठ मार्ग पर सप्तश्रृंगी गढ़ से सिलवासा की ओर जा रही थी। इसी दौरान शाम करीब साढ़े चार बजे पीछे से आ रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल ले जाने के बाद एक घायल की मौत हो गई, वहीं कार में सवार एक अन्य व्यक्ति की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज किया जा रहा है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

भाषा सुमित वैभव

वैभव


लेखक के बारे में