ठाणे, 18 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के नवी मुंबई में निवेशकों से 6.57 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में सर्राफा कारोबार के एक परिवार के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। नवी मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पनवेल टाउन पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने 18 लोगों को अधिक मुनाफा मिलने का वादा कर सोने से संबंधित एक योजना में 6.57 करोड़ रुपये निवेश करने का लालच दिया।
उन्होंने कहा, ”पीड़ितों को वादा किए गए मुनाफे की राशि या उनके द्वारा निवेश किए गए पैसे नहीं मिले। चारों आरोपियों पर बुधवार को महाराष्ट्र जमाकर्ताओं के हितों का संरक्षण (एमपीआईडी) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।”
भाषा प्रीति रंजन
रंजन