महाराष्ट्र के पालघर में अमूल प्लांट में गैस रिसाव, पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
महाराष्ट्र के पालघर में अमूल प्लांट में गैस रिसाव, पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
पालघर, तीन मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में स्थित अमूल मिल्क के प्लांट में मंगलवार सुबह अमोनिया गैस लीक होने के बाद पांच कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि घटना कनेर फाटा में स्थित संयंत्र में हुई जब कर्मचारी रेफ्रीजेरेशन प्रणाली का नियमित रखरखाव कर रहे थे।
मांडोवी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक रंजीत अंधाले ने बताया कि प्रभावित श्रमिकों को तुरंत पेलहार के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उन्होंने कहा, ‘‘सूचना मिलते ही हमारी टीम दमकल कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। रिसाव को रोक दिया गया है और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।’’
अधिकारी ने बताया कि आसपास के आवासीय क्षेत्र को सुरक्षित घोषित किया गया है।
भाषा सुभाष जोहेब
जोहेब

Facebook


