सरकार रिद्धपुर स्थित मराठी भाषा विद्यापीठ को वैश्विक संस्थान के रूप में विकसित करेगी: फडणवीस

सरकार रिद्धपुर स्थित मराठी भाषा विद्यापीठ को वैश्विक संस्थान के रूप में विकसित करेगी: फडणवीस

सरकार रिद्धपुर स्थित मराठी भाषा विद्यापीठ को वैश्विक संस्थान के रूप में विकसित करेगी: फडणवीस
Modified Date: October 25, 2025 / 08:56 pm IST
Published Date: October 25, 2025 8:56 pm IST

नासिक, 25 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि सरकार अमरावती जिले के रिद्धपुर स्थित मराठी भाषा विद्यापीठ को विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित संस्थान के रूप में विकसित करने का प्रयास कर रही है।

नासिक में आयोजित 38वें अखिल भारतीय महानुभाव परिषद सम्मेलन में फडणवीस ने कहा कि रिद्धपुर तीर्थस्थल ने मराठी भाषा को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और राज्य सरकार महानुभाव पंथ के समक्ष आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सर्वज्ञ चक्रधर स्वामी ने आम आदमी का आध्यात्मिक मार्गदर्शन किया और समाज में समानता का उपदेश दिया। अपनी रचनाओं के माध्यम से उन्होंने मराठी भाषा को समृद्ध बनाया और एक शास्त्रीय भाषा के रूप में इसकी नींव को मजबूत किया।’’

फडणवीस ने कहा कि सरकार ने महानुभाव पंथ से जुड़े महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों के विकास की पहल की है। उन्होंने कहा कि सरकार मराठी भाषा विश्वविद्यालय को विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित संस्थान के रूप में विकसित करने का भी प्रयास कर रही है।

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में