महाराष्ट्र के भिवंडी में वाहन से गुटखा जब्त

महाराष्ट्र के भिवंडी में वाहन से गुटखा जब्त

महाराष्ट्र के भिवंडी में वाहन से गुटखा जब्त
Modified Date: October 28, 2024 / 04:02 pm IST
Published Date: October 28, 2024 4:02 pm IST

ठाणे, 28 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में पुलिस ने एक वाहन से 21.50 लाख रुपये से अधिक मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा और अन्य तंबाकू उत्पाद जब्त किए। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

प्रतिबंधित गुटखा की खेप के बारे में मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, पुलिसकर्मियों ने रविवार रात भादवड़ नाका पर एक वाहन को रोका और उत्पादों को जब्त कर लिया।

उन्होंने बताया कि वाहन चालक और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन नियमों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा रंजन अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में