फाइल पुलिस से प्राप्त हुई थी, मैं चाहता था कि शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे को जमानत मिले: भुजबल

फाइल पुलिस से प्राप्त हुई थी, मैं चाहता था कि शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे को जमानत मिले: भुजबल

फाइल पुलिस से प्राप्त हुई थी, मैं चाहता था कि शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे को जमानत मिले: भुजबल
Modified Date: March 3, 2026 / 10:09 pm IST
Published Date: March 3, 2026 10:09 pm IST

मुंबई, तीन मार्च (भाषा) भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी के पी रघुवंशी के इस दावे पर कि उन्हें महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री छगन भुजबल ने बाल ठाकरे को गिरफ्तार करने के लिए दबाव डाला था, भुजबल ने मंगलवार को कहा कि मामले से संबंधित ‘फाइल’ पुलिस ने ही दी थी।

शिवसेना के संस्थापक ठाकरे को मुंबई में 1993 के सांप्रदायिक दंगों को भड़काने में कथित भूमिका के लिए 2000 में थोड़े समय के लिए गिरफ्तार किया गया था।

पिछले सप्ताह रघुवंशी की उपस्थिति में जारी उनकी जीवनी में उनके हवाले से कहा गया है कि शिवसेना प्रमुख को गिरफ्तार करने के लिए उन पर भुजबल का दबाव था।

भाजपा नीत महाराष्ट्र सरकार में राकांपा के वरिष्ठ मंत्री भुजबल ने कहा, ‘‘मैं रघुवंशी से पूछना चाहता हूं कि मुझे फाइल किसने भेजी? पुलिस आयुक्त से फाइल मिलने के बाद, हम उसे वापस नहीं भेज सके, क्योंकि हमने श्रीकृष्ण आयोग की रिपोर्ट (मुंबई दंगों पर) को लागू करने का वादा किया था।’’

भुजबल ने बताया कि उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एम एन सिंह से कहा था कि ठाकरे को जमानत मिलनी चाहिए, और अगर उन्हें जमानत नहीं मिली तो ठाकरे के आवास ‘मातोश्री’ को जेल में बदल दिया जाना चाहिए।

दंगों के दौरान शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में कथित भड़काऊ लेख लिखने के आरोप में ठाकरे को 25 जुलाई 2000 को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

उन्हें अदालत में पेश किया गया, लेकिन मामला खारिज करके उन्हें आरोप मुक्त कर दिया गया।

भाषा संतोष माधव

माधव


लेखक के बारे में