मुंबई, आठ जुलाई (भाषा) आमिर खान की ‘सितारे ज़मीन पर’, मोहित सूरी निर्देशित ‘सैयारा’, ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: ए लीजेंड–चैप्टर 1’ और समीक्षकों द्वारा सराही गई वेब सीरीज़ ‘कोहरा: सीज़न 2’ को ‘इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न’ के आगामी पुरस्कारों के लिए नामित किया गया है।
भारतीय सिनेमा और ओटीटी कंटेंट में उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित करने वाला आईएफएफएम पुरस्कार विभिन्न भाषाओं, शैलियों और मंचों पर भारतीय कहानी कहने की कला का उत्सव मनाता है।
यह महोत्सव 13 से 23 अगस्त तक ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित होगा।
सर्वश्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी में ‘सितारे ज़मीन पर’, ‘कांतारा: ए लीजेंड–चैप्टर 1’, ‘हक़’, ‘सैयारा’, मलयालम फिल्म ‘लोकाह चैप्टर 1: चंद्रा’, मराठी फिल्म ‘जरन्न’,बंगाली फिल्म ‘स्वार्थपर’ और ‘द ग्रेट शम्सुद्दीन फैमिली’ (ओटीटी रिलीज) शामिल हैं।
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक श्रेणी में नामांकित निर्देशकों में मोहित सूरी -सैयारा, ऋषभ शेट्टी – कांतारा: ए लीजेंड–चैप्टर 1, आर.एस. प्रसन्ना –सितारे ज़मीन पर, शाज़िया इकबाल – धड़क 2, रीमा दास – नॉट अ हीरो, अश्विनी अय्यर तिवारी – सिस्टम (ओटीटी सीरीज़), रामलिंगम गौतम – तमिल फिल्म ‘मेंबर्स ऑफ द प्रॉब्लेमैटिक फैमिली’ शामिल हैं।
अभिनय के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए नामित कलाकारों में आमिर खान (सितारे ज़मीन पर), ऋषभ शेट्टी (कांतारा: ए लीजेंड–चैप्टर 1), रणवीर सिंह (धुरंधर), ममूटी (कलमकावल: द वेनम बिनीथ), दुलकर सलमान (कांथा) और संजय मिश्रा (वध 2) का नाम शामिल है।’’
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में रानी मुखर्जी (मर्दानी 3), यामी गौतम धर (हक़), नीना गुप्ता (वध 2), कीर्ति कुल्हरी (फुल प्लेट), अनीत पड्डा (सैयारा), राजश्री देशपांडे (बाप्या), कल्याणी प्रियदर्शन (लोकाह चैप्टर 1: चंद्रा) और ऋतुपर्णा सेनगुप्ता (बेला) का नाम शामिल है।
इसके अलावा ओटीटी/स्ट्रीमिंग श्रेणियां, सर्वश्रेष्ठ सीरीज़, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (सीरीज), सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फिल्म की श्रेणी में भी अनेक प्रविष्ठियां हैं।
भाषा शोभना शफीक
शफीक