घरेलू विवाद में चिकित्सक ने नींद की गोलियों का सेवन कर जान देने का प्रयास किया

घरेलू विवाद में चिकित्सक ने नींद की गोलियों का सेवन कर जान देने का प्रयास किया

घरेलू विवाद में चिकित्सक ने नींद की गोलियों का सेवन कर जान देने का प्रयास किया
Modified Date: February 24, 2026 / 10:26 pm IST
Published Date: February 24, 2026 10:26 pm IST

ठाणे, 24 फरवरी (भाषा) चिकित्सक ने पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद बीयर के साथ नींद की 45 गोलियों का सेवन कर कथित तौर पर जान देने का प्रयास किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि चिकित्सक ने डोम्बिवली पूर्व स्थित अपने अपार्टमेंट में खुदकुशी का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि चिकित्सक के ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर उनके कर्मचारियों ने कई फोन किए और जवाब नहीं मिलने पर जब वे अपार्टमेंट में पहुंचे तो उन्हें (चिकित्सक को) अचेत पाया।

अधिकारी ने बताया कि चिकित्सक अपनी पत्नी के साथ एक अस्पताल का संचालन करते हैं। उन्होंने बताया कि हाल में एक अलग फ्लैट में स्थानांतरित हुए चिकित्सक ने कथित तौर पर 10 बीयर के साथ 45 नींद की गोलियों का सेवन किया।

अधिकारी ने कहा, “वह अपने अस्पताल की एक नर्स के साथ कथित संबंध को लेकर मानसिक तनाव में था। प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि नर्स उस पर शादी का दबाव बना रही थी, जिससे उसकी पत्नी के साथ अक्सर झगड़े हो रहे थे।”

अधिकारी ने कहा कि चिकित्सक का उपचार किया जा रहा और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

भाषा पवनेश माधव

माधव


लेखक के बारे में