महाराष्ट्र में टायर फटने से वाहन पलटा; पांच की मौत, सात घायल

महाराष्ट्र में टायर फटने से वाहन पलटा; पांच की मौत, सात घायल

महाराष्ट्र में टायर फटने से वाहन पलटा; पांच की मौत, सात घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: November 16, 2021 2:44 pm IST

पुणे, 16 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र में सोलापुर जिले के पास एक राजमार्ग पर मंगलवार सुबह टायर फटने से एक वाहन पलट गया जिससे उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

वलसांग थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा अक्कलकोट-सोलापुर राजमार्ग पर कुंभरली गांव के निकट सुबह लगभग साढ़े दस बजे हुआ।

सहायक पुलिस निरीक्षक अतुल भोसले ने बताया, ‘‘जब वाहन कुंभरली गांव के पास पहुंचा तो उसका आगे का दाहिनी ओर वाला टायर अचानक फट गया और वाहन पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन अन्य को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।’’

अधिकारी के अनुसार हादसे में सात लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।

अधिकारी ने कहा अभी तक एक मृतक की पहचान हो सकी है।

भाषा मानसी देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में