मुंबई, 17 फरवरी (भाषा) शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि हाल ही में खेले गए क्रिकेट मैच के दौरान भारतीय क्रिकेटरों द्वारा अपने पाकिस्तानी समकक्षों से हाथ न मिलाना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और केंद्र की ‘दादागिरी’ है।
राउत के अनुसार, उनकी पार्टी का मानना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं खेले जाने चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘‘(लेकिन) अगर आप ऐसा कर रहे हैं, तो खेल भावना का प्रदर्शन करें।’’
राउत ने कहा, ‘‘भारतीय खिलाड़ियों का पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाना भाजपा और सरकार द्वारा भारतीय खिलाड़ियों के प्रति दादागिरी है। आप खेल क्यों रहे हैं? अगर आप (पाकिस्तान के साथ) नहीं खेलेंगे तो क्या होगा?’’
भाषा यासिर रंजन
रंजन