टाटा टेक्नोलॉजीज का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 6.2 प्रतिशत बढ़कर 180.75 करोड़ रुपये

Ads

टाटा टेक्नोलॉजीज का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 6.2 प्रतिशत बढ़कर 180.75 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - July 17, 2026 / 10:13 PM IST,
    Updated On - July 17, 2026 / 10:13 PM IST

नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) वैश्विक उत्पाद इंजीनियरिंग और डिजिटल सेवाएं देने वाली कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 6.2 प्रतिशत बढ़कर 180.75 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 170.28 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में उसकी एकीकृत परिचालन आय बढ़कर 1,664.63 करोड़ रुपये हो गई, जो 2025-26 की समान तिमाही में 1,244.29 करोड़ रुपये थी।

टाटा टेक्नोलॉजीज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक वारेन हैरिस ने कहा, ‘मांग का माहौल सकारात्मक बना हुआ है। यह हमारी रणनीतिक वृद्धि वाले क्षेत्रों में मजबूत गतिविधियों, सौदों के बेहतर क्रियान्वयन और प्रमुख ग्राहक कार्यक्रमों में बढ़ती स्पष्टता से दिखाई देता है।’

भाषा राजेश राजेश योगेश

योगेश