आईएसआई-अंडरवर्ल्ड आतंकी मॉड्यूल मामला: ठाणे की अदालत ने संदिग्ध को ट्रांजिट रिमांड पर भेजा
आईएसआई-अंडरवर्ल्ड आतंकी मॉड्यूल मामला: ठाणे की अदालत ने संदिग्ध को ट्रांजिट रिमांड पर भेजा
ठाणे, चार जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे की एक अदालत ने दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ और महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) के एक संयुक्त अभियान में गिरफ्तार 26 वर्षीय व्यक्ति को पांच जून तक ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया।
आरोपी पर डी-कंपनी के एक गुर्गे और पाकिस्तान की आईएसआई से कथित तौर पर संबंध होने का आरोप है।
न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एसएन कन्नूरकर ने बुधवार को जांचकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे संदिग्ध हुजैफा फारूक अहमद हाशमी को नयी दिल्ली स्थित पटियाला हाउस अदालत में पेश करें।
जांचकर्ताओं ने सुनवाई के दौरान आरोपी की बातचीत और बैंक से जुड़े विवरण के स्क्रीनशॉट प्रस्तुत किए।
जांचकर्ताओं ने आरोप लगाया गया कि हुजैफा पाकिस्तान में रहने वाले दाऊद के गुर्गे यावर खान के संपर्क में था।
अदालत ने ट्रांजिट के दौरान सभी वैधानिक सुरक्षा उपायों का पालन करने का आदेश दिया।
हुजैफा को मुंबई अंडरवर्ल्ड के कुख्यात बदमाश मुन्ना झिंगड़ा का करीबी सहयोगी बताया जाता है।
मुन्ना कराची से अपना धंधा चलाता है।
जांच एजेंसियां मुंबई अंडरवर्ल्ड और पाकिस्तान आईएसआई के बीच कथित गठजोड़ की जांच कर रही हैं तथा हाल ही में इस मामले के सिलसिले में मुंबई में कई स्थानों पर समन्वित छापेमारी की गयी थी।
भाषा जितेंद्र वैभव
वैभव

Facebook


