आभूषण दुकान का मालिक लूट के प्रयास को विफल करने के दौरान घायल

आभूषण दुकान का मालिक लूट के प्रयास को विफल करने के दौरान घायल

आभूषण दुकान का मालिक लूट के प्रयास को विफल करने के दौरान घायल
Modified Date: May 15, 2026 / 08:29 pm IST
Published Date: May 15, 2026 8:29 pm IST

ठाणे, 15 मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा में आभूषण दुकान में घुसे दो हथियारबंद लुटेरों ने दुकान मालिक द्वारा शोर मचाए जाने पर लूट का प्रयास विफल होते देख उसे (दुकान मालिक को) चाकू मारकर घायल कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार दोनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे दिवा-पाटिल रोड पर स्थित ‘श्री खेड़ादेवी ज्वैलर्स’ में हुई।

अधिकारी ने कहा, “दो व्यक्ति, जिनके पास पिस्तौल और चाकू जैसी दिखने वाली वस्तुएं थीं, दुकान में घुस गए और मालिक शंभू सिंह हीरा सिंह चौहान (40) को धमकाया। जब चौहान ने गहने लूटने के उनके प्रयासों का विरोध किया, तो उन्होंने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। चौहान के मदद के लिए चिल्लाने पर दोनों भाग गए।”

मुंब्रा पुलिस थाना के अधिकारी ने बताया कि चौहान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता, शस्त्र अधिनियम और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अधिकारी ने बताया कि लूट का प्रयास करने वाले दोनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। भाषा तान्या पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में