Latest Crime News: प्रेमिका को मौत देकर जी रहा था आराम की जिंदगी.. अब चढ़ा पुलिस के हत्थे, कर रहा चौंकाने वाले खुलासे

महाराष्ट्र : लॉज में महिला की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार

Latest Crime News: प्रेमिका को मौत देकर जी रहा था आराम की जिंदगी.. अब चढ़ा पुलिस के हत्थे, कर रहा चौंकाने वाले खुलासे

Fatehpur Crime News

Modified Date: January 16, 2024 / 10:17 am IST
Published Date: January 16, 2024 9:49 am IST

ठाणे: नवी मुंबई के तुर्भे इलाके में स्थित एक लॉज में 35 वर्षीय महिला के मृत पाए जाने के कुछ दिनों बाद पुलिस ने उसकी गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आरोपी और महिला के बीच प्रेम संबंध होने का पता चला है। उन्होंने बताया कि महिला का शव नौ जनवरी को मिला था। मुंबई के साकी नाका के रहने वाले आरोपी सोहेब कलम शेख (24) को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

Kawardha Fraud News: क्रेडिट कार्ड बंद करने के नाम पर हथिया लिया था OTP.. उड़ा लिये 6 लाख रुपये, 3 अरेस्ट

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि महिला और आरोपी के बीच प्रेम संबंध थे। शेख उससे शादी करना चाहता था और उस पर दबाव बना रहा था। उसने महिला को धमकी दी थी कि वह उसकी निजी तस्वीरें उसके रिश्तेदारों को भेज देगा। हाल में उसने कुछ तस्वीरें उसकी मां और बहन को भेजी थी और उसे ब्लैकमेल किया था।’’ उन्होंने बताया कि आठ जनवरी को दोनों एक लॉज में गए जहां उनके बीच तीखी बहस हुई। गुस्से में आकर शेख ने महिला का गला दबा दिया और फिर मौके से फरार हो गया।

PCC Latest News: कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने दिया पद से इस्तीफा.. लोकसभा चुनाव से पहले इस महिला नेता को कमान सौंपने की तैयारी

सूचना मिलने के बाद नवी मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। खुफिया सूचना के आधार पर उन्होंने शेख को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत एक मामला दर्ज कराया। पुलिस ने उसे एक स्थानीय अदालत में पेश किया जहां उसे एक सप्ताह के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करे

 


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown