लातूर में कॉलेज संस्थापक ने खुद को गोली मारकर जान दी, जांच जारी

Ads

लातूर में कॉलेज संस्थापक ने खुद को गोली मारकर जान दी, जांच जारी

  •  
  • Publish Date - September 15, 2026 / 01:50 PM IST,
    Updated On - September 15, 2026 / 01:50 PM IST

लातूर, 15 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के लातूर शहर में मंगलवार सुबह एक शैक्षणिक संस्थान के 65 वर्षीय संस्थापक ने अपने आवास पर कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मृतक संजीव सोनवणे चंद्रभानु सोनवणे जूनियर कॉलेज के संस्थापक थे और महाराष्ट्र के दिवंगत मंत्री केशवराव सोनवणे के भतीजे थे।

उन्होंने बताया कि सुबह गोली चलने की सूचना पुलिस को मिली।

अधिकारी ने कहा कि सोनवणे ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने कहा कि मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

भाषा Intern वैभव

वैभव