महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 2000 से कम मामले सामने आये, 12 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 2000 से कम मामले सामने आये, 12 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 2000 से कम मामले सामने आये, 12 लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: February 14, 2022 9:43 pm IST

मुंबई, 14 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1966 नये मामले सामने आये और 12 लोगों की महामारी से मौत हो गयी । इसके बाद प्रदेश में संक्रमितों और मरने वालों की संख्या क्रमश: 78,44,915 और 1,43,416 हो गयी है । स्वास्थ्य बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है ।

स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में ओमीक्रोन के आठ नये मामले सामने आये हैं और ये सभी मामले राजधानी मुंबई से हैं । प्रदेश में ओमीक्रोन के अब तक 3994 मामले हो गये हैं जिनमें से 3,334 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।

इसमें कहा गया है कि राज्य में 11408 लोग संक्रमण मुक्त हुये जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 76,61ख्077 हो गयी है ।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की सख्या 36,447 है ।

भाषा रंजन उमा

उमा


लेखक के बारे में