महाराष्ट्र : ठाणे जिले में कोविड-19 के 167 नये मामले मिले, एक मरीज़ की मौत

महाराष्ट्र : ठाणे जिले में कोविड-19 के 167 नये मामले मिले, एक मरीज़ की मौत

महाराष्ट्र : ठाणे जिले में कोविड-19 के 167 नये मामले मिले, एक मरीज़ की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: August 6, 2022 10:05 am IST

ठाणा, छह अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 167 नये मामले मिले और एक मरीज़ की मौत हो गयी। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को सामने आए इन मामलों के साथ ही यहां अब तक संक्रमित हुए मरीज़ों की संख्या बढ़कर 7,34,944 हो गयी।

उन्होंने बताया कि ठाणे जिले में इस समय कोविड-19 के कुल 865 उपचाराधीन मरीज़ हैं।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में एक मरीज़ की मौत हुई। महामारी के कारण अब तक कुल 11,931 मरीज़ों को जान गंवानी पड़ी है।

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 7,22,912 मरीज़ बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

भाषा फाल्गुनी सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में