महाराष्ट्र : ठाणे में 40 लाख रुपये की बिजली चोरी के आरोप में 20 लोगों पर मामला दर्ज
महाराष्ट्र : ठाणे में 40 लाख रुपये की बिजली चोरी के आरोप में 20 लोगों पर मामला दर्ज
ठाणे, 13 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में करीब 40 लाख रुपये की बिजली चोरी करने के आरोप में पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि कथित बिजली चोरी का पता महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) के अधिकारियों ने मई में खोनी गांव में छापेमारी के दौरान लगाया था।
उन्होंने बताया कि एमएसईडीसीएल के अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान पाया कि लगभग 20 निवासी नियमित मीटर के बजाय, तारों की मदद से अवैध रूप से बिजली ले रहे थे।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आकलन के बाद अधिकारियों ने निष्कर्ष निकाला कि आरोपियों ने करीब 40 लाख रुपये मूल्य की लगभग 1.46 लाख यूनिट बिजली की खपत की थी।
कल्याण के महात्मा फुले चौक पुलिस थाने के प्रभारी ने बताया कि एमएसईडीसीएल की शिकायत पर बृहस्पतिवार को बिजली अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
भाषा साजन मनीषा
मनीषा

Facebook


