महाराष्ट्र : ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 26 नए मामले

महाराष्ट्र : ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 26 नए मामले

महाराष्ट्र : ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 26 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: May 20, 2022 9:21 am IST

ठाणे, 20 मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 26 नए मामले सामने आने के साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,09,467 हो गई।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया ये मामले बृहस्पतिवार को सामने आये थे। इस अवधि में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और जिले में मृतक संख्या 11,895 है। ठाणे में मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत दर्ज की गई।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी जिले पालघर में कोविड-19 के कुल 1,63,612 मामले हैं और यहां मृतकों की संख्या 3,407 है।

भाषा

फाल्गुनी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में