महाराष्ट्र : प्रसाद ग्रहण करने के बाद 36 लोग बीमार पड़े

महाराष्ट्र : प्रसाद ग्रहण करने के बाद 36 लोग बीमार पड़े

महाराष्ट्र : प्रसाद ग्रहण करने के बाद 36 लोग बीमार पड़े
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: December 19, 2021 6:49 pm IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 19 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र में पनवेल के एक गांव में प्रसाद ग्रहण करने के बाद 36 लोग बीमार पड़ गये। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पनवेल के तहसीलदार विजय तालेकार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि शनिवार को ‘दत्ता जयंती’ के मौके पर रीठघर के एक मंदिर में प्रसाद बांटा गया।

उन्होंने कहा,‘‘प्रसाद ग्रहण करने के बाद 36 लोगों ने चक्कर आने, जी मिचलाने और पेट की समस्या की शिकायत की। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और कई को अब छुट्टी भी दे दी गयी है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर है। एक चिकित्सा दल स्थिति की निगरानी के लिए गांव में है। ’’

भाषा

राजकुमार दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में