महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 88 नए मामले
महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 88 नए मामले
ठाणे (महाराष्ट्र), 19 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 88 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,32,648 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि जिले में अभी 1,185 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। इस दौरान संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 11,921 है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ठाणे में अभी तक 7,19,439 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
भाषा निहारिका मनीषा
मनीषा

Facebook


