महाराष्ट्र: ठाणे जिले में कोविड-19 के 957 नए मामले, दो मरीजों की मौत

महाराष्ट्र: ठाणे जिले में कोविड-19 के 957 नए मामले, दो मरीजों की मौत

महाराष्ट्र: ठाणे जिले में कोविड-19 के 957 नए मामले, दो मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: June 18, 2022 12:35 pm IST

ठाणे, 18 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 957 नए मामले सामने आए, जिससे यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,18,047 हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ये नए मामले शुक्रवार को सामने आए।

अधिकारी ने कहा कि एक दिन में संक्रमण के कारण दो मरीजों ने दम तोड़ दिया जिससे जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 11,898 हो गई और मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत दर्ज की गई।

पिछले कुछ दिनों से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

भाषा फाल्गुनी नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में