ठाणे, 26 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक (41) को बिना किसी वैध दस्तावेज के भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
शांति नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को भिवंडी के टेमघर नाका से मूल रूप से बांग्लादेश के चुआडांगा जिला निवासी मितुन अबुल मंडा को गिरफ्तार किया।
अधिकारी के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर 2015 से पहले बिना किसी वैध दस्तावेज के भारत में प्रवेश किया और जाली आधार कार्ड, पैन कार्ड व पासपोर्ट हासिल कर लिया।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, पासपोर्ट नियमों और विदेशी नागरिक विनियमों के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
भाषा यासिर पारुल
पारुल