Maharashtra Building Collapse: एक झटके में खत्म हो गई कई जिंदगी, देखते ही देखते मचा हड़कंप, मंजर देख सहम उठा इलाका
Maharashtra Building Collapse: एक झटके में खत्म हो गई कई जिंदगी, देखते ही देखते मचा हड़कंप, मंजर देख सहम उठा इलाका
Maharashtra Building Collapse | Photo Credit: AI
- 8 लोगों की मौत
- मलबे में कई लोग फंसे
- मरम्मत के दौरान हादसा
ठाणे: Maharashtra Building Collapse महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढहने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई तथा चार से पांच लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पावरलूम नगरी भिवंडी में बालाजी नगर क्षेत्र स्थित कोहिनूर बिल्डिंग का एक हिस्सा बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 11 बजे ढह गया। रेसिडेंट डिप्टी कलेक्टर (आरडीसी) संदीप माने ने कहा, ‘‘कम से कम आठ लोगों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। चार से पांच लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है और तलाश एवं खोजन अभियान जारी है।’’
Maharashtra Building Collapse उन्होंने बताया कि एक नाबालिग को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया और पास के अस्पताल ले जाया गया। नगरपालिका के अधिकारियों ने बताया कि इस इमारत में कुल 48 कमरे थे, जिनमें प्रत्येक मंजिल पर 12 कमरे थे। इस इमारत को पहले ही नगर निकाय द्वारा खतरनाक घोषित किया जा चुका था। हादसा उस समय हुआ, जब परिसर में मरम्मत का काम जारी था। एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे स्थानीय लोगों ने इमारत से ‘‘तेज दरार पड़ने जैसी आवाजें सुनीं।’’
खतरे को भांपते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में मदद की लेकिन जब कुछ निवासी बाहर निकल ही रहे थे, तभी इमारत की ‘बी’ विंग अचानक भरभराकर ढह गई। मौके पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), ठाणे आपदा मोचन बल और स्थानीय अग्निशमन विभाग की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से व्यापक बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बचाव कार्य में श्वान दस्ता, चार दमकल वाहन, दो एंबुलेंस और मलबा हटाने वाली भारी मशीनें तैनात की गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस मानसून में ठाणे जिले में बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 27 लोगों की मौत हुई है और 20 लोग घायल हुए हैं, जिसमें यह घटना भी शामिल है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat IBC24 News: Gen-Z पर लाठीचार्ज तो राज्यसभा में भिड़े नेता.. कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी ये मांगे, लेकिन खरगे ने क्यों किया ‘मनुस्मृति’ का जिक्र?.. जानें..
- CM Yogi Aditiyanath News : योगी सरकार का नकली दवा माफियाओं पर सबसे बड़ा वार! करोड़ों के फर्जी बिलिंग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 FIR दर्ज
- MPPSC Assistant Professor Result : MPPSC की स्पीड ने चौंकाया! इंटरव्यू खत्म होते ही आया रिजल्ट, अब इन उम्मीदवारों को नहीं देनी होगी परीक्षा

Facebook


