महाराष्ट्र: पालघर में रसायन से भरा टैंकर पलटा, राजमार्ग पर यातायात प्रभावित

Ads

महाराष्ट्र: पालघर में रसायन से भरा टैंकर पलटा, राजमार्ग पर यातायात प्रभावित

  •  
  • Publish Date - October 7, 2022 / 04:09 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

पालघर, सात अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में शुक्रवार को रसायन से भरा एक टैंकर पलट जाने से दो घंटे तक राज्य राजमार्ग पर यातायात जाम हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पालघर पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) सचिन नवादकर ने बताया कि सुबह बोईसर छिल्लर रोड पर हुई इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि रंगों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले रसायनों से भरा एक टैंकर मुंबई से तारापुर की ओर जा रहा था, तभी वह वारंगडे गांव में पलट गया।

अधिकारी ने बताया कि टैंकर को सड़क से हटाए जाने तक राज्य राजमार्ग पर दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।

भाषा फाल्गुनी नरेश

नरेश