मुंबई, 29 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के मुख्य सचिव राजेश कुमार को तीन महीने का सेवा विस्तार दिया है जो इस महीने की 31 तारीख को सेवानिवृत्त होने वाले थे।
इस आशय का आदेश बृहस्पतिवार को जारी किया गया, जिसमें कहा गया था कि कुमार अब इस वर्ष 30 नवंबर तक सेवा में रहेंगे।
महाराष्ट्र की पहली मुख्य सचिव सुजाता सौनिक की जगह लेने वाले 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी राजेश कुमार ने 30 जून को अपना पदभार ग्रहण किया था।
भाषा सुमित नरेश
नरेश