ठाणे, 22 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भोजन को लेकर अपनी बेटी से हुए मामूली झगड़े के बाद गुस्से में घर से निकले 90 वर्षीय एक बुजुर्ग का शव कुछ ही घंटों बाद पानी से भरी एक खदान में मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने आशंका जताई कि अंबरनाथ के राममंदिर इलाके के फुले नगर निवासी वसंत उबाले ने आत्महत्या की है।
पुलिस के अनुसार, भोजन को लेकर बेटी के साथ हुए मामूली विवाद के बाद उबाले कथित तौर पर गुस्से में घर से चले गए थे।
एक अधिकारी ने बताया कि देर रात करीब 12:30 बजे चिंचपाडा स्थित एक खदान में उनका शव मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।
अधिकारी ने बताया कि अंबरनाथ पश्चिम पुलिस थाने में दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
भाषा प्रचेता शफीक
शफीक