महाराष्ट्र : भीषण गर्मी के कारण नांदेड़ में दोपहर के समय कोचिंग कक्षाओं पर रोक
महाराष्ट्र : भीषण गर्मी के कारण नांदेड़ में दोपहर के समय कोचिंग कक्षाओं पर रोक
नांदेड़ (महाराष्ट्र), सात मई (भाषा) महाराष्ट्र के नांदेड़ जिला प्रशासन ने भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए निजी कोचिंग संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक ऑफलाइन कक्षाएं आयोजित करने पर रोक लगा दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
मराठवाड़ा क्षेत्र में स्थित नांदेड़ में पिछले कुछ दिनों से तापमान काफी अधिक है।
जिलाधिकारी राहुल कार्डिले ने बुधवार को जारी आदेश में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और उन्हें भीषण गर्मी से बचाने के उद्देश्य से कोचिंग संस्थानों को केवल सुबह और शाम के समय कक्षाएं संचालित करने अथवा ऑनलाइन/डिजिटल माध्यम अपनाने का निर्देश दिया है।
प्रशासन ने संस्थानों को मौसम विभाग द्वारा जारी परामर्श पर नजर रखने और आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के लिए भी कहा है। इनमें पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना, छायादार स्थान की व्यवस्था करना तथा विद्यार्थियों के बीच स्वास्थ्य सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूकता फैलाना शामिल है।
अधिकारियों ने आदेश का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
भाषा मनीषा वैभव
वैभव

Facebook


