महाराष्ट्र: कांग्रेस ने जालना में भाजपा की मदद करने के आरोप में सात पार्षदों को निलंबित किया

Ads

महाराष्ट्र: कांग्रेस ने जालना में भाजपा की मदद करने के आरोप में सात पार्षदों को निलंबित किया

  •  
  • Publish Date - April 1, 2026 / 05:51 PM IST,
    Updated On - April 1, 2026 / 05:51 PM IST

मुंबई, एक अप्रैल (भाषा) कांग्रेस ने मध्य महाराष्ट्र के जालना शहर महानगरपालिका में मनोनीत सदस्यों की नियुक्ति करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मदद करने के आरोप में अपने सात पार्षदों को निलंबित कर दिया।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष (संगठन और प्रशासन) गणेश पाटिल ने बताया कि पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के लिए पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई की।

निलंबित पार्षदों में फारुख सादिक तुंडीवाले, इमरान खान अमानुल्लाह खान, फरहाना ए रऊफ अंसारी, सुनील अशोक बोरडे, मयूरी दिनेश देने, रूबीना माजिद पठान और अनिल अशोक तिरुखे हैं।

भाषा यासिर रंजन

रंजन

रंजन

रंजन