Ghaziabad Surya Murder Case|| Image- IBC24 News File
Ghaziabad Surya Murder Case: लखनऊ: गाजियाबाद के चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड के आरोपी असद को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। इंदिरापुरम इलाके में पुलिस ने आरोपी असद को एनकाउंटर में ढेर किया है। पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि, आरोपी असद का साथी मौके से भाग निकला है, जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे का ऐलान किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, गाजियाबद के खोड़ा इलाके में 17 साल के सूरज चौहान की बकरीद के दिन हत्या कर दी गई थी। (Ghaziabad Surya Murder Case) वहीं अब उत्तर प्रदेश सरकार ने पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है। वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा पीड़ित के परिवार के पहुंचे और सूर्या चौहान के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी है।
Ghaziabad Surya Murder Case: वहीं, सूर्या चौहान की मां सरोज ने ये मांग की है कि असद और उसके साथियों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई होनी चाहिए। इसके अलावा सूर्या की मां ने यह भी कहा, “जिस तरह मेरे बच्चे को मारा गया, उन्हें (आरोपियों को) भी उसी तरह मारकर लाया जाना चाहिए। मैं अभी तक अपने बच्चे का चेहरा नहीं देखा है।” (Ghaziabad Surya Murder Case) उन्होंने ये भी कहा कि असद की लाश की तस्वीर उन्हें दिखाई जानी चाहिए।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, यह पूरा मामला 28 मई को बकरीद के दिन गाजियाबाद के खोड़ा थाना स्कूटर से सामने आया था। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि खोड़ा थाना क्षेत्र की नवनीत विहार कॉलोनी में 28 मई को बकरीद के दिन मुस्लिम युवक असद ने अपने साथियों के साथ मिलकर सूर्या चौहान की हत्या कर दी थी। (Ghaziabad Surya Murder Case) आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। हालांकि, असद का साथी मौके से फरार हो गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द भी फरार आरोपी गिरफ्तार होगा।
इन्हे भी पढ़ें:-