Himachal Pradesh Taxi Accident 8 Killed || Image- AI Generated File
चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। (Himachal Pradesh Taxi Accident 8 Killed) पांगी क्षेत्र में बैरागढ़-पांगी-साच पास मार्ग पर कालावन के पास टूरिस्टों को लेकर जा रही एक टैक्सी अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में टैक्सी में सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
मृतकों में दो परिवारों के सदस्य और टैक्सी ड्राइवर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एक परिवार बेंगलुरु का था, जबकि दूसरा परिवार छत्तीसगढ़ से घूमने आया था। चालक स्थानीय निवासी था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पहाड़ों और बर्फ की सैर का आनंद लेने के लिए बेंगलुरु से आए एक परिवार ने डलहौजी में एक टैक्सी बुक की थी। उन्होंने डलहौजी में ही रुके छत्तीसगढ़ के एक दूसरे पर्यटक परिवार के साथ अपनी टैक्सी शेयर करने की बात कही। दूसरा परिवार भी इसके लिए राजी हो गया।
ये दोनों परिवार ड्राइवर समेत टैक्सी में सवार होकर शुक्रवार को बैरागढ़-किलाड़ मार्ग से होते हुए साच जोत की तरफ रवाना हो गए थे। जब ये टैक्सी तय समय पर वापस डलहौजी नहीं लौटी, तो टैक्सी मालिक को फिक्र होने लगी। उन्होंने तुरंत गाड़ी को GPS के जरिए ट्रैक किया। GPS में देखा गया कि गाड़ी कालाबन के पास एक ही स्थान पर रुकी हुई है और उसमें कोई हलचल नहीं हो रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि दुर्घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं। (Himachal Pradesh Taxi Accident 8 Killed) वाहन में कुल आठ लोग सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। खाई काफी गहरी होने के कारण बचाव कार्य में भी कठिनाई का सामना करना पड़ा।
चंबा के अतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा ने भी हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वाहन के गहरी खाई में गिरने के कारण उसमें सवार सभी आठ लोगों की जान चली गई। अमित मेहरा ने कहा कि प्रशासन की संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं। उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद बताया और कहा कि प्रशासन हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि पहाड़ी सड़क पर वाहन का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ हो सकता है, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे। (Himachal Pradesh Taxi Accident 8 Killed) इस दुखद घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
#WATCH | Himachal Pradesh: A taxi carrying tourists fell into a 500-meter-deep gorge, killing eight people, including the driver, near Kalawan on the Bairagarh-Pangi-Sach Pass road in Pangi, Chamba district pic.twitter.com/Z0p3cd5His
— ANI (@ANI) May 31, 2026
भारत, अमेरिका के मुख्य वार्ताकार एक जून से अंतरिम व्यापार समझौते पर करेंगे वार्ता
ब्रिटेन की विदेश मंत्री वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा के लिए भारत और चीन का दौरा करेंगी
जनता 2027 के चुनावों में भाजपा की सारी तिकड़म निकाल देगी: अखिलेश यादव
अमेरिका के सहयोगी देशों ने नये खतरों का सामना करने के लिए वैश्विक एकता की अपील की
एस्टोनियाई स्टार्टअप भारत के साथ साझेदारी, उसके बड़े बाजार में प्रवेश को लेकर उत्सुक
राजस्थान के कई इलाकों में बारिश, फलोदी में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज