Ajit Pawar Plane Hadsa: पुणे में विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और तीन अन्य लोगों की मौत

Ads

Ajit Pawar Viman Crash News: पुणे में विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और तीन अन्य लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - January 28, 2026 / 09:51 AM IST,
    Updated On - January 28, 2026 / 10:28 AM IST
HIGHLIGHTS
  • Ajit Pawar के विमान दुर्घटना की खबर
  • बारामती इलाके में

Baramati Viman Hadsa: पुणे जिले में बुधवार सुबह एक विमान दुर्घटना (Plane Crash in Baramati) की खबर सामने आई है। इस हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित तीन अन्य लोगों की मौत की सूचना दी गई है। अधिकारियों ने प्रारंभिक जानकारी के आधार पर घटना की पुष्टि की है।

बारामती के पास क्रैश हुआ विमान

अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब अजित पवार का विमान पुणे के बारामती इलाके में उतर रहा था। लैंडिंग के दौरान विमान अचानक संतुलन खो बैठा और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

प्रशासन और बचाव एजेंसियां मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए। क्षेत्र को सील कर जांच शुरू कर दी गई है। दुर्घटना के कारणों का अभी आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।

भाषा सुरभि संतोष

संतोष