मुंबई, 14 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई के मुलुंड इलाके में मेट्रो निर्माण स्थल पर हुई एक दुर्घटना के बाद एक कार्यकारी अभियंता को निलंबित करने का शनिवार को आदेश दिया।
निर्माणाधीन मेट्रो रेल लाइन – चार के एक पुल का स्लैब कुछ वाहनों पर गिर गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि शिंदे ने दुर्घटना के संबंध में कार्यकारी अभियंता सत्यजीत साल्वे को निलंबित करने का आदेश दिया।
भाषा
यासिर रंजन
रंजन