महाराष्ट्र : केमिकल फैक्टरी में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Ads

महाराष्ट्र : केमिकल फैक्टरी में लगी आग, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - June 10, 2023 / 09:02 PM IST,
    Updated On - June 10, 2023 / 09:02 PM IST

ठाणे, 10 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शनिवार को केमिकल बनाने वाली एक कंपनी में आग लग गई। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि अंबरनाथ एमआईडीसी में शाम करीब चार बजे हुए हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

ठाणे नगर निकाय के आपदा नियंत्रण प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि आग नाइट्रिक एसिड ले जा रहे एक टैंकर के पास लगी।

अधिकारी ने बताया कि दमकल की छह गाड़ियों को आग बुझाने के काम में लगाया गया और डेढ़ घंटे में इस पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

भाषा जितेंद्र दिलीप

दिलीप