महाराष्ट्र: ट्रैक्टर में रखी जिलेटिन की छड़ों के कारण हुए धमाके में चार लोगों की मौत, पांच घायल

महाराष्ट्र: ट्रैक्टर में रखी जिलेटिन की छड़ों के कारण हुए धमाके में चार लोगों की मौत, पांच घायल

महाराष्ट्र: ट्रैक्टर में रखी जिलेटिन की छड़ों के कारण हुए धमाके में चार लोगों की मौत, पांच घायल
Modified Date: September 26, 2026 / 08:02 pm IST
Published Date: September 26, 2026 8:02 pm IST

यवतमाल, 26 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में शनिवार को ट्रैक्टर से जुड़े मेटल कंटेनर में जिलेटिन की छड़ों के कारण हुए धमाके में चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना उमरखेड इलाके में हुई।

पुलिस के अनुसार, एक ट्रैक्टर को मरम्मत के लिए धनकी रोड स्थित वेल्डिंग वर्कशॉप में लाया गया था।

पुलिस ने बताया कि जब वेल्डिंग का काम चल रहा था, तभी ट्रैक्टर से जुड़े मेटल कंटेनर में रखी जिलेटिन की छड़ों के कारण विस्फोट हो गया, जिससे आग लग गई।

उसने बताया कि पिछले टायर के पास लगा एक एयर सिलेंडर भी फट गया।

उमरखेड थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में लगी आग से झुलसने के कारण चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं।

विस्फोट की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाने में मदद की। बाद में घायलों को आगे के इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि घटना की जांच जारी है।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में