महाराष्ट्र में कोविड​​​​-19 के 4,174 नए मामले आए, 65 मौतें हुईं, 4,155 ठीक हुए

महाराष्ट्र में कोविड​​​​-19 के 4,174 नए मामले आए, 65 मौतें हुईं, 4,155 ठीक हुए

महाराष्ट्र में कोविड​​​​-19 के 4,174 नए मामले आए, 65 मौतें हुईं, 4,155 ठीक हुए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: September 8, 2021 10:25 pm IST

मुंबई, आठ सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस के 4,174 नए मामले सामने आए और 65 लोगों की मौत हो गई, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64,97,872 हो गई और मृतकों की संख्या 1,37,962 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में 4,155 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के साथ, राज्य में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 63,08,491 हो गई। राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 47,880 है।

मंगलवार को, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,898 नए मामले आए थे और 86 मौतें हुई थीं।

अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में 3,07,913 लोग गृह पृथकवास में हैं और अन्य 1,937 संस्थागत पृथकवास में हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से ठीक होने की दर 97.09 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत है।

राज्य में किए गए कोरोना वायरस जांच की संख्या बढ़कर 5,53,38,772 हो गई, जिनमें से पिछले 24 घंटों में 1,79,408 नमूनों की जांच की गई।

भाषा कृष्ण माधव

माधव


लेखक के बारे में